फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many jamaati booked for violation of lockdown and quarantined gets bail 

बुलंदशहर: 29 जमातियों को कोर्ट से मिली जमानत, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दर्ज हुई थी एफआईआर

Wed, 13 May 2020 10:30 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 13 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Many jamaati booked for violation of lockdown and quarantined gets bail 
जमातियों को मिली जमानत - फोटो : PTI

लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन करने के मामले में बुलंदशहर जनपद के विभिन्न थानों में जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 29 जमातियों को कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी, जबकि दूसरे राज्यों से आए जमातियों को अभी भी क्वारंटीन सेंटर (अस्थाई जेल) में रखा गया है। 

विज्ञापन


बांग्लादेश और इंडोनेशिया के 16 जमातियों को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है, उन पर गैर जमानती धाराएं लगी हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली के मरकज में हुए धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए जमाती पूरे प्रदेश में धर्म प्रचार करने के लिए अलग-अलग जिलों में फैल गए थे। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस का लक्षण जमातियों में मिलने के बाद जिलों में उनकी तलाश शुरू हो गई। इस दौरान जमातियों से अपील की गई थी कि वह खुद अपनी कोरोना जांच कराने के लिए आगे आ जाएं, छिपने की जरूरत नहीं है। बुलंदशहर में भी डीएम रविंद्र कुमार ने आदेश जारी किया था। लेकिन कोई आगे नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मस्जिदों में जमातियों की तलाश शुरू की, जिसके तहत जिले में कुल 37 जमाती मिले, जिनके खिलाफ औरंगाबाद, शिकारपुर, देहात कोतवाली, नगर कोतवाली, अनूपशहर, नरसेना आदि थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए। 

सभी जमातियों को अस्थाई जेल जहांगीराबाद में रखा गया था। अधिवक्ता आरिफ खां, सरफराज अली, मुख्तयार हुसैन ने इन सभी जमातियों के लिए एसीजेएम प्रथम के यहां जमानत प्रार्थना पत्र लगाया। अधिवक्ताओं ने बताया कि अदालत ने सभी जमातियों को 20-20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंध पत्र पर जमानत दे दी गई। सभी जमाती अस्थाई जेल में हैं। 

हालांकि पुलिस का कहना है कि 11 जमाती बुलंदशहर के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। उन्हें छोड़ दिया गया और घर भेज दिया गया। अन्य जनपदों के जमातियों को बस से छोड़ने का प्रबंध किया जा रहा है। गैर राज्यों के जमातियों को अभी क्वारंटीन किया गया है।

16 विदेशी जमातियों पर लगी है गैर जमानती धारा
नगर व देहात कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के शुरूआती दौर में अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिर की सूचना पर आठ बांग्लादेशी और आठ इंडोनेशियन जमातियों को धर दबोचा था, जिनके पास से पुलिस ने केवल टूरिस्ट वीजा प्राप्त किया था और वह यहां धर्म प्रचार में लगे हुए थे। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर भेजकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिनमें गैर जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed