फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many Congress workers joined aap in delhi

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कई पदाधिकारियों ने थामा आप का हाथ

Fri, 11 Jan 2019 05:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
Many Congress workers joined aap in delhi
कांग्रेस पदाधिकारियों आप में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) का हाथ थाम लिया। आप के लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय व प्रदेश संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में कांग्रेस पदाधिकारी आप में शामिल हुए। इस मौके पर आप नेताओं ने एक बार फिर कांग्रेस को वोट काटने वाली पार्टी बताया। पांडेय ने दावा किया कि उत्तर-पूर्व दिल्ली में कांग्रेस का संगठन ध्वस्त हो गया है। बड़ी संख्या में जमीनी स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी आप में शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


आप दूसरे दलों के ईमानदार नेताओं का स्वागत करेगी। कांग्रेस को वोट काटने वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी लोक सभा के एनएसयूआई समेत कांग्रेस के दूसरे संगठनों के सुदेश चौधरी, बीएन कक्कर, एनपी भाटिया, अनिल गुप्ता, गंगा प्रसाद, सुमी वालिया समेत कई नेता आप में शामिल हुए हैं।  
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि आजादी की लड़ाई के दौरान राजनीति का मतलब देश के लिए कुछ देना था। आज सियासत लेने के लिए हो रही है। इस परंपरा को खत्म करने व पुरानी को जीवित करने के मकसद से आप का गठन हुआ था। लोगों के इसी भरोसे से बीते विधान सभा चुनाव में आप को 70 में से 67 सीट मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed