फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari spent the night in delhi slum

मनोज तिवारी ने झुग्गी बस्ती में बिताई रात, मनाई दिवाली

Fri, 25 Oct 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा  नवनीत शरण/राजीव कुमार, नई दिल्ली
 नवनीत शरण/राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Oct 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari spent the night in delhi slum
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पटपड़गंज विधानसभा स्थित शशि गार्डन झुग्गी बस्ती में रात्रि प्रवास किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ तिवारी ने झुग्गी वालों के साथ दिवाली मनाई और झुग्गी वालों के साथ सीधा संवाद किया।

विज्ञापन


 देर रात पहुंचे मनोज तिवारी झुग्गी वालो की समस्या सुनी और उनको हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारी रतन सिंह के घर रात्रि प्रवास किया। इसके पहले तिवारी ने कहा कि झुग्गी वालों से हमारा बहुत पुराना रिश्ता है, इसलिए झुग्गीवालों के साथ दीपावली मनाने आए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा झुग्गीवालों के सुख-दुख में साथ खड़ी है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि व कनॉट प्लेस में सुविधा संपन्न लोगों के साथ दिवाली जश्न मना रहे हैं और करोड़ों रूपये प्रचार-प्रसार में खर्च कर रहे हैं। दिल्ली के करदाताओं का पैसा अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल हमेशा झुग्गीवालों को वोट के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। उनके सुख-दुख से केजरीवाल का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। दियों की रोशनी के बीच मोदी है तो मुमकिन है के नारे लगाए। मैं आपका बेटा और भाई बनकर हमेशा आप लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगा। 

केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली की 1797 अनाधिकृत कॉलोनियां पास हो जाने से दिल्ली में दीपावली से पहले ही दीपावली मनाई जा रही है। बहुत जल्द ही दिल्ली के 40 लाख से अधिक लोगों को अपने घर का मालिकाना हक मिलने लगेगा। 

 मनोज तिवारी रात 9.30 बजे झुग्गी कॉलोनी पहुंचे जहा उनका स्वागत किया लोगों ने साथ ही समस्या भी बताने लगे। रात 9.45 बजे उन्होंने अपनी बातें रखी। बताया कैसे झुग्गी कॉलोनी का कायाकल्प के साथ विकास कराएंगे। यहां उन्होंने कहा केंद्र सरकार के सहयोग से जहां झुग्गी वही मकान देंगे। 

वहां उन्होंने पीने की पानी लाने को भी कहा। रात 11.22 बजे फिर उन्होंने झुग्गी वालो की समस्याओं को  करीब 40 मिनट तक सुना। लोगों ने बच्चों की पढ़ाई, बिजली, पानी, रोजगार की परेशानी से अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने खाना खाया।


बेहद खुश हुए झुग्गी वाले
अपने बीच प्रदेह अध्यक्ष को पाकर लोग खुश हुए। लोगो ने अपनी समस्याएं बताई। मनोज तिवारी ने सरकार में आने के बाद सभी समस्या का निवारण करने का भरोसा दिया।  उन्होंने कहा कि दिल्ली क ी जनता से कहना चाहता हूं कि एक बार मौका दीजिए, विकास का रास्ता तय करेंगे और पानी साफ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed