फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari not come to delhi police for filing statement

सिग्नेचर ब्रिज विवादः बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे तिवारी, पुलिस ने दिनभर किया इंतजार

Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari not come to delhi police for filing statement
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

सिग्नेचर ब्रिज हंगामा मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सोमवार को बयान दर्ज कराने अपराध शाखा के कार्यालय नहीं पहुंचे। दो अन्य शिकायतकर्ता भी नहीं आए। अधिकारियों का कहना है कि तीनों ने ही अपराध शाखा कार्यालय न आने की कोई सूचना नहीं दी थी। तीनों को बयान दर्ज कराने के लिए फिर से बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. रामगोपाल नायक ने बताया कि तीनों की शिकायत पर दर्ज मामले में तीनों को ही बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। तीनों को नोटिस जारी करने के दौरान उनकी सुविधा के हिसाब से सलाह-मशविरे के बाद सोमवार का समय तय किया गया था। इनके बयान दर्ज होने के बाद ही तय होगा कि किस-किस आरोपी से पूछताछ की जाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिग्नेचर ब्रिज हंगामा मामले में उत्तर-पूर्वी जिले के सांसद मनोज तिवारी की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत आप के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान समेत कई को नामजद किया गया था। रिपोर्ट हत्या के प्रयास, मारपीट, आपराधिक साजिश, गलत तरीके से रास्ता रोकने और धमकी देने की धाराओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला मुखर्जी नगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता बीएन झा की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाने में दर्ज किया गया था। इसमें अमानतुल्ला खान के अलावा बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा और अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। तीसरा मुकदमा आप कार्यकर्ता तौकीर की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाने में मनोज तिवारी व अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है। तीनों ही मामलों की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed