फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari honored Kashmiri migrants in Delhi

मनोज तिवारी ने कश्मीरी विस्थापितों को किया सम्मानित, कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आन्दोलन जीवंत हुआ

Sun, 11 Aug 2019 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Aug 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari honored Kashmiri migrants in Delhi
मनोज तिवारी - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के लाजपत नगर में कश्मीरी विस्थापित के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश चंद्र शुक्ला ने किया। तिवारी ने कश्मीरी विस्थापितों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि, आजादी के कई दशक बाद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आन्दोलन जीवंत हुआ है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद उन हजारों शहीदों की आत्मा को भी शांति मिलेगी जिन्होंने कश्मीर की रक्षा और आतंकवाद का सामना करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार बल्लभ भाई पटेल का सपना था कि भारत अखंड बने।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी का संकल्प था कि कश्मीर से धारा 370 हटा कर अखंड भारत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा हटाये। अब कश्मीर के युवाओं को रोजगार और बुजुर्गों को मुफ्त चिकित्सा मिलेगा। बेटियों को उनका अधिकारऔर महिलाओं को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि दशकों से उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम भाजपा ने किया है। इस अवसर पर बंशीलाल कौल, कश्मीर समिति के अध्यक्ष समीर चुघ, महासचिव विजय रैना, विजय कुमार भट्ट, संजय कौल, पी एल कार, कनवाल चैधरी, राजेश रैना, कुलदीप कुमार भट्ट, वीर कांत कौल, रमेश दादू, रमेश साधू, रमेश पंडित, अलगानी को सम्मानित किया गया। 

झूठ की बुनियाद पर सीएम कर रहे राजनीति : तिवारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को जनता का रहनुमा तो बताते हैं, लेकिन अपने विधायकों के काम पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने मतदाताओं को सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की है, जिससे दिल्लीवाले परेशान हैं। यह बातें हर्ष विहार में जनसुनवाई के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कही। 

जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने पूर्वी दिल्ली स्थित हर्ष विहार की जर्जर सड़कों का वीडियो मनोज तिवारी के साथ साझा किया। बताया कि बगैर बारिश भी वहां जलभराव रहता है। स्थानीय विधायक भी समस्या नहीं सुनते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बड़ी आशाओं के साथ आम आदमी पार्टी को चुना था, परंतु समस्याएं खत्म नहीं हुई। लोगों से यह कहा जाता है कि इस क्षेत्र के लोगों ने आप को वोट नहीं दिया, इसलिए विकास कार्य नहीं कराए गए।

चुनावी फायदे के लिए मुफ्त सेवाओं की राजनीति करने वाले केजरीवाल ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया। सिर्फ लोक लुभावन घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। झूठ की बुनियाद पर राजनीति उनकी पुरानी आदत है। एमसीडी व लोकसभा चुनाव में जनता ने आप प्रत्याशियों को नकार दिया। केजरीवाल सरकार अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए मुफ्त योजनाओं की घोषणाएं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed