{"_id":"5d21bc808ebc3e6cc92d59f7","slug":"manoj-tiwari-condemned-making-asim-ahmed-to-be-chairman-of-haj-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"असीम अहमद को हज कमेटी चेयरमैन बनाने की निंदा, केजरीवाल पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असीम अहमद को हज कमेटी चेयरमैन बनाने की निंदा, केजरीवाल पर बोला हमला
Sun, 07 Jul 2019 03:03 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jul 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मटिया महल के विधायक असीम अहमद खान को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन बनाने की निंदा की है। तिवारी ने कहा कि असीम को खुद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से हटाया था।
केजरीवाल को पता है कि विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। इसलिए वे वोट की राजनीति के कारण तुष्टिकरण कर रहे हैं।
उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में आरोप तय होने के बाद उनकी अराजकतावादी मानसिकता सिद्ध हो गई है।
मुख्यमंत्री ने संवैधानिक पद पर रहते हुए प्रतिबंध के बावजूद लोक सेवकों के काम में बाधा पहुंचाने के लिए धरना दिया। गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर सरकार में आए मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके साथी स्वयं भ्रष्टाचार का हिस्सा बन गए हैं।