फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tiwari commented on aap government that they doing nothing of pollution issue

मनोज तिवारी ने AAP सरकार पर कसा तंज, कहा- दिल्ली सरकार ने पर्यावरण सुधार के लिए कुछ नहीं किया

Wed, 15 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
manoj tiwari commented on aap government that they doing nothing of pollution issue
man

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि पर्याप्त वित्तीय संसाधन होने के बावजूद दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार के लिए कुछ नहीं किया। पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान दिल्ली सरकार ने पर्यावरण उपकर के रूप में 775 करोड़ रूपये वसूले हैं, किन्तु पर्यावरण सुधार पर नगण्य राशि खर्च की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोग प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित हुए, मगर दिल्ली सरकार ने 775 करोड़ रूपये में से पर्यावरण को स्वच्छ करने पर एक रुपया भी खर्च करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली सरकार से पर्यावरण संरक्षण और उसे स्वच्छ करने के लिए किए गए कार्यों के बारे में ब्यौरा मांगा। इसके अलावा लोगों से इकट्ठा किया गया पर्यावरण उपकर और लोगों पर खर्च की गई राशि का भी ब्यौरा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ऑड ईवन वाहन प्रणाली के मुद्दे पर जनता को मूर्ख बनाया'

manoj tiwari commented on aap government that they doing nothing of pollution issue
manoj tiwari

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 के दौरान सरकार ने ऑड-इवन वाहन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों खर्च किए, लेकिन उसे राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने तर्कसंगत नहीं पाया।

इतना ही नहीं, पिछले दिनों राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली सरकार को ऑड इवन वाहन प्रणाली पर आड़े हाथों लिया। अधिकरण ने इसे बिना अनुसंधान किए और तर्कसंगत नहीं पाया।

मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने ऑड ईवन वाहन प्रणाली के मुद्दे पर जनता को मूर्ख बनाया। ऑड ईवन वाहन प्रणाली का उपयोग केवल मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक विस्तार के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed