फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari attacks Delhi Government education policy Manish Sisodia and CM Kejriwal

आप सरकार पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- जीटीबी अस्पताल में मौजूद है सिसोदिया के घोटाले का सबूत

Wed, 10 Jul 2019 05:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 10 Jul 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari attacks Delhi Government education policy Manish Sisodia and CM Kejriwal
मनोज तिवारी (फाईल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

त्रिलोकपुरी स्थित सरकारी स्कूल में पंखा गिरने से जख्मी हुए छात्र को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार का घेराव किया। बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि विश्वस्तरीय स्कूल होने का दावा करने वाली दिल्ली सरकार का सच सबके सामने है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया झूठी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर बेहतर स्कूल बनाने का दावा करते हैं, लेकिन एक स्कूल में छात्र पंखा गिरने से न सिर्फ घायल हुआ, बल्कि पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है। उधर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि आप सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है। छात्र के जख्मी होने के मामले में सिसौदिया को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 53 हजार करोड़ रुपये के अपने बजट में 12460 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए आवंटित किए हैं, जो कि कुल बजट का 23.51 प्रतिशत होता है। 
विज्ञापन


निगम स्कूलों को जानबूझकर नहीं दिया बजट
तिवारी ने कहा कि सरकारन ने वर्ष 2016-17 में 3500 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए आवंटित किए जिसे बाद में 3104 करोड़ रुपये कर दिया। इसमें करीब आधा 2666 करोड़ रुपये खर्च किए, बाकी लैप्स हो गया। चुनावी वर्ष आते ही शिक्षा का बजट 4696 करोड़ हुआ, जिसमें से खर्च केवल 1803 करोड़ हुआ। इसके बाद भी दिल्ली सरकार ने निगम स्कूलों को फंड नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed