{"_id":"0586450c9cb93b6bf8b154eab91afe52","slug":"manmohan-murder-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया मनमोहन का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया मनमोहन का हत्यारा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 24 May 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी मनमोहन चौधरी की हत्या के मुख्य आरोपी पवन नागर को बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोतवाली इलाके से दबोचा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को तमंचा समेत संदिग्ध हालात में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने अभी बदमाश को दनकौर पुलिस को नहीं सौंपा है।
दनकौर के कपड़ा व्यापारी और कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनमोहन चौधरी की 9 मई की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना में पुलिस ने सात बदमाशों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी। दनकौर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि चार आरोपी पवन नागर बागपुर, राहुल ठसराना, जीतू तथा मनोज इमलिया फरार चल रहे थे।
हत्या के मुख्य आरोपी पवन नागर को दिल्ली की रोहिणी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में तमंचे समेत घूमते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दनकौर पुलिस ने आरोपी बदमाश को अपने कब्जे में लेने की बात वहां की पुलिस से की है। दनकौर एसओ उमेश रोरिया का कहना है कि बदमाश पवन को रिमांड पर लाने के लिए पुलिस ने अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन