फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manisha Waghmare sold questions for money: CBI

मनीषा वाघमारे ने पैसे लेकर बेचे सवाल : सीबीआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने विशेष अदालत में दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली की एक विशेष अदालत को बताया कि नीट यूजी पेपर लीक मामले की आरोपी मनीषा संजय वाघमारे ने छात्रों से पैसे लेकर लीक हुए प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए थे। सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता के समक्ष मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। अदालत ने जमानत याचिका पर अपना आदेश 9 जून के लिए सुरक्षित रख लिया।
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि मनीषा ने छात्रों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न उपलब्ध कराए। हमने छात्रों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने पैसे देकर लीक पेपर प्राप्त किए। मनीषा ने प्रश्न पत्रों का प्रसार किया था। एजेंसी के अनुसार, मनीषा पुणे में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से प्रश्न प्राप्त किए और उन्हें दूसरे आरोपी धनंजय लोकहंडे (अहिल्यानगर से गिरफ्तार) समेत अन्य आरोपियों को दिए। सीबीआई ने बताया कि कुलकर्णी अपने पुणे स्थित घर पर विशेष कोचिंग क्लासेस चलाते थे और मनीषा की मदद से छात्रों को जुटाते थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद मनीषा ने लीक पेपर नष्ट भी कर दिए।
विज्ञापन

मनीषा के वकील ने जमानत की मांग करते हुए कहा कि उनकी 47 वर्षीय मुवक्किल एक प्रमाणित शिक्षा काउंसलर हैं और उन्होंने कोई अवैध गतिविधि नहीं की। उनके परिसर से कोई नकदी बरामद नहीं हुई और जब्त किए गए दोनों मोबाइल फोन में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। उन्हें चक्कर आने (वर्टिगो) जैसी बीमारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed