फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodiya will surrender 7 rcr after new controversy

सरेंडर करने पीएम के घर जा रहे सिसोदिया सहित 52 विधायक तीन घंटे बाद रिहा

Sun, 26 Jun 2016 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
manish sisodiya will surrender 7 rcr after new controversy
- फोटो : ANI

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ गाजीपुर सब्जीपुर मंडी के व्यापारियों ने शिकायत की है जिसके बाद वो आप विधायकों और समर्थकों के साथ प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक निवास 7 आरसीआर की ओर बढ़े जहां वो आत्म-समर्पण करना चाहते थे। हालांकि मनीष सिसोदिया सहित 52 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया था। तीन घंटे बाद पुलिस ने इन सबको रिहा कर दिया।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार सुबह पीएम आवास की ओर बढ़ते काफिले को रोकने के लिए पुलिस ने रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया था और सात आरसीआर के आस-पास के ‌इलाके में धारा 144 लागू की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उप-मुख्यमंत्री के काफिले को तुगलक रोड पर ही रोक दिया था। हालांकि, इस दौरान मनीष सिसोदिया ये मांग करते रहे कि उन्हें अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की अनुमति दी जाए। बाद में पुलिस ने मनीष सिसोदिया समेत सभी आम विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को व्यापारियों ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें दिल्ली के डिप्टी सीएम से खतरा है और उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

गाजीपुर सब्जी मंडी आढ़त के अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी ने गाजीपुर थाने में शिकायत की है कि जब उन्होंने मनीष सिसोदिया से अपनी समस्या बताई तो उन्हें धमकी दी गई कि आप ज्यादा बोलते हो...आपको देख लूंगा मैं।

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि सिसोदिया ने धमकी देते हुए अपने अधिकारियों से कहा इन सब की फोटो खींचों और सबको थाने में डलवा दो।

इस विवाद के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में प्रधानमंत्री को भी घसीट लिया और ट्वीट कर कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। 

मनीष रविवार को प्रधानमंत्री निवास 7 आरसीआर जाएंगे और आत्मसमर्पण करेंगे।

इस बीच रविवार को ही आप विधायकों की एक मीटिंग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बुलाई गई ‌जहां इस मामले पर आगे की कार्यवाई पर विचार किया जाना है।
 

'काम की जगह ड्रामे में व्यस्त हैं केजरीवाल'

manish sisodiya will surrender 7 rcr after new controversy
क‌िरण र‌िज‌िजू
दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद हुए विवाद पर अपनी टिप्पणी देते हुए गृह राज्य मंत्री किरन रिजीजू ने कहा कि अगर हम भी केजरीवाल की हर बात पर कमेंट करते रहेंगे तो देश की सेवा कौन करेगा। 

मनीष सिसोदिया के खिलाफ गाजीपुर सब्जी मंडी के अध्यक्ष की शिकायत के बाद गिरप्तार हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष केजरीवाल मामले पर प्रतिक्रिया देते हए किरन रिजीजू ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को बहुमत इसलिए दिया था ताकि उनकी सेवा हो सके लेकिन केजरीवाल काम करने के बजाय ड्रामेबाजी में व्यस्त हैं।

उधर मनीष सिसोदिया सहित 52 लोगों की गिरफ्तारी पर स्पेशल पुलिस कमीश्नर ताज हसन ने बताया कि इन लोगों को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इन्हें संसद भवन पुलिस स्टेशन में रखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

manish sisodiya will surrender 7 rcr after new controversy
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फल व सब्जी मंडी के प्रधान व अन्य की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सिसोदिया ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए कारोबारियों को धमकाया। 

मंडी के प्रधान सुरेंद्र गोस्वामी ने सिसोदिया से खुद की जान को खतरा बताया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिकायत लेकर छानबीन की जा रही है। 

फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्हें पता चला कि उपमुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मंडी के दौरे पर आए हैं।

सिसोदिया को देखकर आढ़तियों व सुरेंद्र ने उन्हें मंडी की समस्याओं से अवगत कराना शुरू किया। इस बात पर सिसोदिया भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों से आढ़तियों के फोटो खींचने के लिए कहा। 

साथ ही वह कहने लगे कि सब के लाइसेंस रद्द करो। सुरेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि जाते-जाते सिसोदिया ने उन्हें देख लेने की भी धमकी दी। इस बात से मंडी के आढ़ती खफा हो गए। 

उन्होंने सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इधर, मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि आढ़तियों की ओर से शिकायत मिली है। उसपर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed