{"_id":"60f01dc08ebc3e997a4d8bc8","slug":"manish-sisodia-says-student-can-not-be-denied-admission-if-they-dont-have-tc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: दिल्ली में अब बिना टीसी के भी होगा बच्चों का प्रवेश, सिसोदिया बोले- मना नहीं कर सकते स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: दिल्ली में अब बिना टीसी के भी होगा बच्चों का प्रवेश, सिसोदिया बोले- मना नहीं कर सकते स्कूल
Thu, 15 Jul 2021 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Jul 2021 05:14 PM IST
सार
मनीष सिसोदिया ने कहा, यह फैसला किया गया है कि टीसी उपलब्ध नहीं होने के चलते ऐसे किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली के बच्चों को दिल्ली सरकार ने एक और तोहफा दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एलान किया कि निजी स्कूलों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी)उपलब्ध नहीं होने पर प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, कई परिजन मेरे पास आए कि वे कई कारणों से अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहते हैं लेकिन उनके पास मौजूदा स्कूल से मिली टीसी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह फैसला किया गया है कि टीसी उपलब्ध नहीं होने के चलते ऐसे किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाएगा।
वहीं, दिल्ली में स्कूलों के दोबारा खुलने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि अभी नहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही जानकारियों से पता चलता है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आने ही वाली है। इसलिए जब तक टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।
Not now. Internationally, trends show that the third wave of COVID is imminent. So we don't want to take any risk until the vaccination process is complete: Delhi CM Arvind Kejriwal on reopening of schools pic.twitter.com/LzmHb8Qb4p
— ANI (@ANI) July 15, 2021