Manish Sisodia Resign: BJP का तंज, भ्रष्टाचारियों को भुगतनी होगी पापों की सजा, केजरीवाल भी तैयार रखें इस्तीफा
मनोज तिवारी ने लिखा, सुप्रीम कोर्ट की जबरदस्त फटकार से आप की नींद टूटी... आखिरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को देना ही पड़ा इस्तीफा..
केजरीवाल जी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तो आपका भी बनता है।
विस्तार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज करते हुए टिप्पणी की। इस्तीफे के बाद दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ट्वीट कर लिखा, भाजपा का संघर्ष रंग लाया। आज अरविंद केजरीवाल को शर्म के मारे भ्रष्टाचारी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा लेना पड़ा। शराब घोटाले के असली सूत्रधार केजरीवाल को भी इस्तीफा देना होगा। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का संघर्ष जारी रहेगी।
सत्यमेव जयते!
— Virendra Sachdeva (@Virend_Sachdeva) February 28, 2023
भाजपा का संघर्ष रंग लाया। आज @ArvindKejriwal को शर्म के मारे भ्रष्टाचारी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा लेना पड़ा। शराब घोटाले के असली सूत्रधार केजरीवाल को भी इस्तीफा देना होगा। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का संघर्ष जारी रहेगी। pic.twitter.com/LXs85wX8ko
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने लिखा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली की जनता की आज जीत हुई है। आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल भी अपना इस्तीफा तैयार रखें। आप के सभी भ्रष्टाचारियों को अपने किए पापों की सजा भुगतनी होगी।
भ्रष्टाचार के ख़िलाफ लड़ाई में दिल्ली की जनता की आज जीत हुई है।
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) February 28, 2023
आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल भी अपना इस्तीफा तैयार रखें। AAP के सभी भ्रष्टाचारियों को अपने किए पापों की सजा भुगतनी होगी।
मनोज तिवारी ने लिखा, सुप्रीम कोर्ट की जबरदस्त फटकार से आप की नींद टूटी... आखिरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को देना ही पड़ा इस्तीफा.. केजरीवाल जी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तो आपका भी बनता है।
सुप्रीम कोर्ट की ज़बरदस्त फटकार से #aap की नींद टूटी .. आख़िरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को देना ही पड़ा इस्तीफ़ा ..
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) February 28, 2023
केजरीवाल जी नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा तो आपका भी बनता है 🔜
भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को कोई राहत नहीं मिली और ठीक नहीं मिली। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के नाम पर लड़ाई करते हुए एक नैतिक बल बनाने का दावा किया था। उनका शासन यह है कि दिल्ली में शराब के ठेके बढ़ाओ, शराब पीने की उम्र घटा दो और दक्षिण से उत्तर 100 करोड़ रुपये का मुनाफा लो।
सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को कोई राहत नहीं मिली और ठीक नहीं मिली। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के नाम पर लड़ाई करते हुए एक नैतिक बल बनाने का दावा किया था... उनका शासन यह है कि दिल्ली में शराब के ठेके बढ़ाओ, शराब पीने की उम्र घटा दो और दक्षिण से उत्तर 100 करोड़ रुपये का मुनाफा लो। pic.twitter.com/SQeEiQzYwE
— BJP (@BJP4India) February 28, 2023
रवि शंकर ने आगे कहा कि मुझे लगता था कि कट और कमीशन एक ही पार्टी कि विरासत है, लेकिन आज तो कहना पड़ेगा कि 3C केजरीवाल जी की पार्टी के लिए भी है- कट, कमीशन और करप्शन।