फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia said that BJP made false report against Delhi government through LG and CS

मनीष सिसोदिया बोले: 'भाजपा ने LG और CS के जरिए बनाई झूठी रिपोर्ट, तुरंत हो कार्रवाई, इन्हें पद से हटाना चाहिए'

Fri, 25 Nov 2022 06:22 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Nov 2022 06:22 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है तो क्या ऐसे में एलजी और सीएस को पद से हटाना नहीं चाहिए? इनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और इन्हें पद से हटाना चाहिए।

विज्ञापन
Manish Sisodia said that BJP made false report against Delhi government through LG and CS
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम - फोटो : ani

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूरी आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि आबकारी घोटाले पर सीबीआई की चार्जशीट में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि पूरा केस फर्जी है। बीते चार महीने की जांच में 800 अफसरों को कुछ नहीं मिला। केजरीवाल के मुताबिक, मनीष ने शिक्षा क्रांति से देश के करोड़ों गरीब बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद दी है। लेकिन यह बेहद दुखद है कि ऐसे शख्स को झूठे केस में फंसाकर बदनाम करने की साजश रची गई।

विज्ञापन


दूसरी तरफ मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट से साफ हो गया है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है और यह पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी है। सीबीआई ने 800 अफसरों को लगाकर 500 जगहों पर रेड करवाई, लेकिन कुछ नहीं निकला। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए उपराज्यपाल और मुख्य सचिव से फर्जी रिपोर्ट फाइल करवाई। इसलिए अब एलजी को तुरंत हटाया जाना चाहिए और मुख्य सचिव को तत्काल सस्पेंड करना चाहिए।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया के मुताबिक, भाजपा नेता कभी बोलते थे कि दस हजार करोड़ का घोटाला हुआ, कभी बोले कि 500 करोड़ का घोटाला, कभी 900 करोड़ तो कभी 140 करोड़ का घोटाला बताया। इन्होने तरह-तरह की कहानियां सुनाई। घर रेड करवाई, छापे डाले, बैंक के लॉकर तलाशे, लेकिन कुछ नहीं मिला। आप ने पहले भी कहा था कि दिल्ली में कोई घोटाला नहीं हुआ। अब सीबीआई भी कह रही है कि इसमें कुछ नहीं है। कोई घोटाला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री तक से माफी मांगने की बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये लोग रोज नई साजिशें करते हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए कि जो आदमी स्कूल बनवा रहा है, जो सरकार इतनी मेहनत व ईमानदारी से जनता के लिए काम कर रही है, उनके खिलाफ इस तरह की झूठी साजिशें की जा रही है, जबकि हर बार ये लोग मुंह की खा रहे हैं।

गोपाल राय बोले, लोकतंत्र को भाजपा से खतरा
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने भी दोहराया कि सीबीआई की दस हजार पेज की चार्जशीट में भाजपा के कथित आरोपी नंबर वन मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। जबकि देश भर में सीबीआई और ईडी की 500 से ज्यादा टीमों ने छापेमारी की। भाजपा की केंद्र सरकार के छह महीने के प्रयास के बाद भी मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिला। बीजेपी का नाम भारतीय झूठी पार्टी है। वह सोचते हैं कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो लोग सच मानने लगेंगे। गोपाल राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जिस तरह से देश के सामने सरासर झूठ बोला है। गोपाल राय ने मांग की है कि भाजपा के नेता देश और दिल्ली के लोगों से माफी मांगे। इस तरह से अगर राजनीति का स्तर गिरेगा तो यह लोकतंत्र के लिए भी खतरा है और भारत के भविष्य के लिए भी खतरा है।

सत्यमेव जयते: सौरभ भारद्वाज
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सत्यमेव जयते। सत्य की जीत हुई है। दिल्ली एक्साइज मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है, जिसमें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम तक नहीं है। सीबीआई को मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक साक्ष्य नहीं मिला। सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्य सचिव ने मिलकर दिल्ली सरकार के खि़लाफ षड्यंत्र रचा है। अब सच सामने आ गया है। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, गुजरात और एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए भाजपा नेताओं ने कई महीनों से दिन भर झूठे बयान दिए। इतिहास में ऐसा पहली बार है, जिसे आरोपी नंबर एक बताया हो उनका नाम चार्जशीट में नहीं है। जिस शिक्षा मंत्री ने गरीबों के बच्चों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाया उस व्यक्ति को भाजपा ने छह महीने गालियां दीं। सौरभ भारद्वाज ने मांग की है कि भाजपा को देशवासियों, दिल्ली के बच्चों और उनके अभिभावकों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर: आतिशी
आप विधायक आतिशी ने कहा है कि पूरे देश के सामने अब साबित हो गया है कि भाजपा पिछले छह महीने से सिर्फ फर्जीवाड़ा कर रही थी। आतिशी के मुताबिक, भाजपा के साथ मिलकर षड्यंत्र करने वाले दिल्ली के मुख्य सचिव और उपराज्यपाल को पद का दुरुपयोग करने पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा पिछले छह महीने से फर्जीवाड़ा सिर्फ मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार को बदनाम करने के लिए कर रही थी। भाजपा ने 100 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बार-बार मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, लेकिन उनकी सीबीआई कई महीनों की जांच के बाद एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं ढूंढ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed