फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia said Congress BJP is responsible for poor education system of country

Delhi: आप नेता मनीष सिसोदिया बोले- देश की खराब शिक्षा व्यवस्था के लिए कांग्रेस-भाजपा जिम्मेदार

Tue, 29 Jul 2025 08:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दुनिया भर के देश अपने बच्चों को एआई में एक्सपर्ट बनाना सिखा रहे हैं और हम बच्चों को एआई मजदूर बनाने लायक भी शिक्षा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा शिक्षा पर काम करती आई है।

विज्ञापन
Manish Sisodia said Congress BJP is responsible for poor education system of country
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था खराब होती जा रही है। इसके लिए भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भर के देश अपने बच्चों को एआई में एक्सपर्ट बनाना सिखा रहे हैं और हम बच्चों को एआई मजदूर बनाने लायक भी शिक्षा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा शिक्षा पर काम करती आई है। हम जहां सरकार में हैं, वहां शिक्षा पर काम कर रहे हैं और जहां सरकार में नहीं हैं, वहां की सरकारों से शिक्षा व्यवस्था ठीक करने के लिए लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को आप के 20 राज्यों के प्रभारियों ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया और फैसला लिया है कि पार्टी 3 हजार कार्यकर्ताओं की टीम देश भर के सरकारी स्कूलों का दौरा करने के लिए भेजेगी, जो स्कूलों की हालत पूरे देश के सामने रखेंगे। मंगलवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सांसद संजय सिंह के साथ पार्टी मुख्यालय पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन बुलाया था और उसमें उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के जरिए हम देश को नई उचांइयों पर ले गए हैं। लेकिन इस दावे की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज दुनिया भर के देश अपने बच्चों को किस युग के लिए तैयार कर रहे हैं और भारत अपने बच्चों को कौन से युग में मरने के लिए स्कूल भेज रहे हैं। पूरे देश ने राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने का दृश्य देखा है, जहां 8 बच्चे अपनी जान गंवा बैठे। वहां माता-पिता ने अपने बच्चों को इस उम्मीद में पढ़ने के लिए भेजा था कि मेरे बच्चे स्कूल जाएंगे तो पढ़ेंगे और मेरे परिवार का भविष्य बनेगा। लेकिन पैरेंट्स अपने बच्चों का शव लेकर आए।
विज्ञापन


संजय सिंह ने भी सरकारी स्कूल बंद करने के मामले में साधा निशाना
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा देश को अनपढ़ बनाकर नफरत की राजनीति में उलझाए रखना चाहती है। आम आदमी पार्टी जनहितकारी योजनाओं को लेकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और सरकार को शानदार शिक्षा व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल, फ्री बिजली, पानी और इलाज के लिए जाना जाता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनहितकारी योजनाओं और सरकारी स्कूलों को बंद करने के लिए जाना जाता है। भाजपा सरकार, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील, किताबें और बिजली तक मुहैया नहीं करा पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed