{"_id":"6327f76132501a577316a5d5","slug":"manish-sisodia-raised-questions-on-eds-summons-to-durgesh-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Liquor Case: दुर्गेश पाठक को ईडी का समन; सिसोदिया बोले- इनका टारगेट शराब नीति है या एमसीडी चुनाव?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Liquor Case: दुर्गेश पाठक को ईडी का समन; सिसोदिया बोले- इनका टारगेट शराब नीति है या एमसीडी चुनाव?
Mon, 19 Sep 2022 10:30 AM IST
विजय पुंडीर
एनआई, नई दिल्ली
एनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:30 AM IST
सार
ईडी द्वारा आप विधायक दुर्गेश पाठक को समन जारी करने पर मनीष सिसोदिया ने सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दुर्गेश पाठक को समन जारी किया है। इस बारे में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। मनीष सिसोदिया ने समन जारी करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि शराब नीति से दुर्गेश पाठक का क्या संबंध है? शराब नीति के बहाने एमसीडी चुनाव को टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीप्टी सीएम ने भाजपा को घेरते हुए ट्वीट कर कहा, 'आज ईडी ने आप के एमसीडी के चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को समन जारी किया है। दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे एमसीडी चुनाव इंचार्ज का क्या लेना देना? इनका टारगेट शराब नीति है या एमसीडी चुनाव?'
विज्ञापन
आज ED ने “आप” के MCD के चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को समन किया है। दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे MCD चुनाव इंचार्ज का क्या लेना देना? इनका टार्गेट शराब नीति है या MCD चुनाव?
विज्ञापन विज्ञापन— Manish Sisodia (@msisodia) September 19, 2022