फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia on ration scam that its like fodder scam of bihar will not spare culprits

राशन घोटाले पर बोले सिसोदिया- जो हमने कहा वो सच हुआ, चारा घोटाले जैसे राशन घोटाला

Thu, 05 Apr 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia on ration scam that its like fodder scam of bihar will not spare culprits
- फोटो : vivek nigam

घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल में चल रही जंग के बीच दिल्ली की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है। भारतीय खाद्य निगम के भंडार गृहों से सरकारी राशन की दुकानों तक पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं पहुंच रहा है। यह खुलासा सीएजी की रिपोर्ट में सामने आया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के सामने आते ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार सवालों से घिर गई है। इस बीच इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आरोप हमारे ऊपर नहीं लगे हैं, बल्कि आरोप तो मैं लगा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि रिपोर्ट में सबकुछ साफ-साफ लिखा है। यह सिर्फ तीन सालों की रिपोर्ट नहीं है, बल्कि इसमें पिछले 8-10 सालों का कच्चा चिट्ठा है। इस रिपोर्ट में 25 सालों तक के रिकॉर्ड निकलकर सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार तो पिछले तीन सालों से कह रही है कि राशन विभाग में बहुत भ्रष्टाचार है। करीब डेढ़ साल पहले हमने योजना बनाई कि राशन में भ्रष्टाचार है और एलजी से डोरस्टेप डिलिवरी करने वाली योजना के बारे में बात की। एलजी ने कहा कि उनकी अफसरों से बात हो गई है और फिर बताया कि सब कुछ ठीक है। अफसरों ने फाइल पर लिखा कि सब ठीक है, इसलिए योजना की जरूरत नहीं है।

manish sisodia on ration scam that its like fodder scam of bihar will not spare culprits

सिसोदिया ने आगे कहा कि सीएजी रिपोर्ट बता रही है कि राशन व्यवस्था में चोरी हो रही है। ये पिछले तीन साल से हो रहा है। जब हम कहते अफसर हटाओ एलजी नहीं हटाते। हम कहते हैं भ्रष्ट अफसरों को सस्पेंड करो एलजी नहीं करते।

सिसोदिया ने बताया कि सीएजी रिपोर्ट के अनुसार गोदाम से दुकान तक राशन ले जाने के लिए जिन ट्रकों का इस्तेमाल हुआ वो भी स्कूटर या मोटरसाइकिल के निकले। इसका मतलब कि घोटला हो रहा है और निचले स्तर पर हो रहा है। हमने कहा एलजी से कि कार्रवाई करें लेकिन एलजी अफसर का ट्रांसफर तक नहीं करते, उसे कारण बताओ नोटिस तक नहीं देते।

मनीष सिसोदिया सवाल करते हैं कि आखिर एलजी घोटालों को दबाकर इन अफसरों को क्यों बचा रहे हैं? चुनी हुई सरकार ही इन घोटालों को उठा रही है। मंत्री जब अफसरों को इंस्पेक्शन के लिए कहता है तो अधिकारी नहीं करते। मनीष ने कहा कि मंत्री और उपमुख्यमंत्री जिस बात को चीख-चीख कर कह रहे थे सीएजी ने उसी बात को सही तरीके से छान छान कर सामने ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed