फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish sisodia launched a complaint website

शिकायतों के निपटारे के लिए आप ने लॉन्च की वेबसाइट

Sun, 07 Sep 2014 12:20 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
Manish sisodia launched a complaint website

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों से जुड़ने के लिए एक नया तरीका इजाद किया है। आज तक आप के विधायक अपने क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की परेशानियों को सुनते थे पर अब लोग अपनी परेशानियों को अपने विधायकों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को जानने और उनके समाधान के लिए एक वेबसाइट की शुरूआत की है। इस नई वेबसाइट का आईडी 'www.aapkamla.com' है।
विज्ञापन


इस वेबसाइट को शुरू करने का उद्देश्य है कि लोग आसानी से अपनी शिकायतों को अपने विधायक तक पहुंचा सकें। सिसोदिया के अनुसार अक्सर लोग उनके दफ्तर आकर या फोन पर शिकायत करते हैं। जब वो क्षेत्र से बाहर होते हैं तो मिल पाना भी संभव नहीं हो पाता है। अब इस वेबसाइट के शुरू हो जाने से लोग अपने घर में बैठे ही आराम से सिसोदिया तक अपनी शिकायतें पहुंचा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी श‌ियाकत को ट्रैक भी कर सकते हैं

Manish sisodia launched a complaint website

जब आप इस वेबसाइट का आईडी डालेंगे तो जो पेज खुल के आएगा उसमें दिल्ली के ‌दो विधानसभा क्षेत्र दिखाई देंगे। एक मालवीय नगर जिसके विधायक सोमनाथ भारती हैं और दूसरा पटपड़गंज जिसके विधायक ‌मनीष सिसोदिया हैं।

इस तरह इन दोनों ही क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले लोग अपनी शिकायत अपने क्षेत्र को चुनने के बाद कर सकते हैं। जब अपना क्षेत्र चुनेंगे तो जो पेज खुल कर आएगा उसमें आपको न्यू कंप्लेंट का एक टैब दिखाई देगा जहां आप अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि देकर यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत सबमिट हो जाने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। उसी नंबर के जरिए आप अपनी ‌शिकायत पर क्या काम चल रहा है उसका पता कर सकते हैं। इसे पता करने के लिए आपको उसी पेज पर एक ट्रैक कंप्लेंट का टैब दिखेगा जो न्यू कंप्लेंट के ठीक नीचे मिलेगा।

सिसोदिया के अनुसार अलग-अलग किस्म की ‌शिकायतों का निपटारा अलग-अगल आप स्वयंसेवकों के जरिए हर स्तर पर कोशिश करके किया जाएगा। जिन लोगों को वेबसाइट पर शिकायत करने में ‌परेशानी आए उनकी शिकायतो के लिए 8588833457 फोन नंबर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed