{"_id":"58f7247d4f1c1b1774472f01","slug":"manish-sisodia-advice-media-to-read-ragdarbari-after-seeing-coverage-of-vijay-mallaya-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया पर क्यों आया मनीष सिसोदिया को गुस्सा, दे दी रागदरबारी पढ़ने की सलाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया पर क्यों आया मनीष सिसोदिया को गुस्सा, दे दी रागदरबारी पढ़ने की सलाह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Apr 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : SELF
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 9400 करोड़ की बड़ी बैंक रकम डकार कर भाग जाने वाले किंगफिशर के मालिक विजय माल्या की गिरफ्तारी की कवरेज को लेकर पत्रकारों को खरी-खरी सुनाई है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने यह ट्वीट विजय माल्या की गिरफ्तारी के बाद भारतीय मीडिया द्वारा किए गए कवरेज को लेकर किया। सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुनवाई के लिए कोर्ट गए आदमी को गिरफ्तार बताकर, मोदी आरतियां-चालीसाएं लिखने वाले पत्रकारों को एक बार रागदरबारी ज़रूर पढ़ लेना चाहिए।'
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया के ट्वीट से यह बात साफ है कि उन्होंने मीडिया पर अपना गुस्सा जताते हुए उसे चाटुकार बताया है। अपने इस ट्वीट में सिसोदिया का कहना है कि विजय माल्या को गिरफ्तार नहीं किया गया। वह केवल कोर्ट में पेशी के लिए आए थे और मीडिया उन्हें गिरफ्तार बता रहा है।
विज्ञापन
सुनवाई के लिए कोर्ट गए आदमी को गिरफ्तार बताकर, मोदी आरतियां-चालीसाएं लिखने वाले पत्रकारों को एक बार रागदरबारी ज़रूर पढ़ लेना चाहिए।
— Manish Sisodia (@msisodia) April 18, 2017