{"_id":"cad587af27778d7cbf745565c0ad4f97","slug":"manesar-palwal-expressway-344-million-for-laon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के लिए मिलेगा 344 करोड़ को ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के लिए मिलेगा 344 करोड़ को ऋण
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिहाज से एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने मंगलवार को एक अहम फैसला लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की 1157 करोड़ की लागत वाली सात परियोजनाओं के लिए बोर्ड 726 करोड़ रुपये की सहायता देगा। इसमें 458 करोड़ की लागत से 25.33 किमी लंबे मानेसर-पल्लवल एक्सप्रेसवे के विकास में बोर्ड 343.85 करोड़ की मदद करेगा।
विज्ञापन
यह वेस्टर्न पेरिफेरल रोड एनएच-8 को एनएच-2 से जोड़ता है, जिससे कि दिल्ली के बाहर-बाहर ही गाड़ियां गुजर सकें। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली इस परियोजना के 12 माह में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव मधुसूदन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड ने कुल नौ यातायात प्रोजेक्ट्स को अमलीजामा पहनाने में सहयोग करने का फैसला लिया। इससे उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एनसीआर के शहरों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।
इनमें एक्सेस कंट्रोल मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के 52.33 किलोमीटर के लिए 458 करोड़, इसके लिए 343.85 करोड़ के ऋण का प्रावधान किया गया है।
गुड़गांव-पटौदी-रेवाड़ी रोड की हालत में सुधार कर, 38.41 किलोमीटर के दायरे को और बेहतर किया जाएगा।