फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manesar most polluted in the country delhi ranked second on sunday

साल के दूसरे दिन गंभीर हुई हवा: मानेसर देश का सबसे प्रदूषित, दिल्ली दूसरे नंबर पर रही, आज सुबह एक्यूआई 381

Mon, 03 Jan 2022 06:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 06:51 AM IST
सार

सफर का पूर्वानुमान है कि तीन और चार जनवरी को मौसम साफ रहने की वजह से तापमान बढ़ेगा और प्रदूषकों को फैलने में मदद मिलेगी। हालांकि, वायु गुणवत्ता में खास बदलाव दर्ज नहीं होगा। पांच जनवरी से पारा लुढ़कने के कारण एक बार फिर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
manesar most polluted in the country delhi ranked second on sunday
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से साल के दूसरे दिन दिल्ली समेत समूचे एनसीआर के शहरों की हवा बिगड़ गई। कल एनसीआर का मानेसर 412 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड हुआ। वहीं, 404 एक्यूआई के साथ दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित व 401 एक्यूआई के साथ हिसार तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 381 दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


कल दिनभर सड़कों पर धुंध की चादर छाई रही। इस वजह से सड़कों पर दृश्यता का स्तर कम रहा। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि पारा लुढ़कने की वजह से अगले तीन दिनों तक खराब हवा से राहत के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

        
वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द हवाओं के कारण पारा लुढ़क रहा है। इस वजह से स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाला प्रदूषण हवा में बना हुआ है। दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी और बाहरी राज्यों से आने वाले प्रदूषण के हिस्सेदारी न के बराबर रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाला प्रदूषण दिल्ली की हवा को बिगाड़ रहा है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 337 व पीएम 2.5 का स्तर 225 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सफर का पूर्वानुमान है कि तीन और चार जनवरी को मौसम साफ रहने की वजह से तापमान बढ़ेगा और प्रदूषकों को फैलने में मदद मिलेगी। हालांकि, वायु गुणवत्ता में खास बदलाव दर्ज नहीं होगा। पांच जनवरी से पारा लुढ़कने के कारण एक बार फिर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। 

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, साल के पहले रविवार को हवा की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड हुई। वहीं, मिक्सिंग हाइट का स्तर 800 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स दो हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार बढ़कर पांच से 12 किमी प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट 850 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स तीन हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को हवा की रफ्तार बढ़कर पांच से 15 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट बढ़कर 900 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स में भी इजाफा होने के बाद यह पांच हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दिल्ली के एक्यूआई में 42 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक दिन पहले यह 362 रहा था। वहीं, एनसीआर में शामिल रोहतक, मुरादाबाद, मेरठ, हापुड़, चरखी दादरी, मानेसर, हिसार, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम व नोएडा समेत अन्य शहरों की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड हुई है।

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
मानेसर-412
दिल्ली- 404
हिसार- 401
फरीदाबाद- 334
गाजियाबाद- 363
ग्रेटर नोएडा-331
गुरुग्राम-385
नोएडा-380
रोहतक- 342
मुरादाबाद-306
मेरठ- 355
हापुड़- 379
चरखी दादरी-380

दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
ओखला
जहांगीरपुरी
रोहिणी
पटपड़गंज
अलीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed