मंदपुरा गैंगरेप: महिला आयोग की वाइस चेयरमैन से गले लग रो पड़ीं दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमन दहिया ने दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को एक कमरे में ले जाकर उनसे काफी देर तक बात की। इसके अलावा मारपीट व लूटपाट का शिकार हुए मजदूरों के अलावा फैक्ट्री मालिक प्रीतम से भी बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटनास्थल पर किसी प्रकार की सिक्योरिटी का कोई इंतजाम नहीं है, न ही कोई सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही गार्ड है। फैक्ट्री खेतों के बीच में स्थित है। कोई भी व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है।
तीसरी जिम्मेदारी महिला आयोग की बनती है
उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है वह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले कंपनी मालिक और उसके बाद प्रशासन की है। अगर प्रशासन काम नहीं कर रहा तो उसके बाद तीसरी जिम्मेदारी महिला आयोग की बनती है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित बहुत ही गरीब परिवार से हैं। इन लोगों को आर्थिक मदद देने की बात उपायुक्त से की जाएगी तथा पुलिस प्रशासन से भी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा जाएगा। उनके साथ पटौदी की एसीपी तान्या सिंह, पटौदी थाना प्रभारी जितेंद्र राणा भी मौजूद थे।