फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mandi house metro interchange to be stoped

मंडी हाउस मेट्रो इंटरचेंज पर लगा ब्रेक

Sat, 14 Jun 2014 02:35 PM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
mandi house metro interchange to be stoped

केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस इंटरचेंज के बीच मेट्रो की सुविधा के लिए यात्रियों को फिर इंतजार करना पड़ सकता है। मेट्रो सेफ्टी रेल कमिश्नर ने चार बिंदुओं पर सुरक्षा में बदलाव करने क डीएमआरसी को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अब सुरक्षा बिंदुओं में बदलाव के बाद फिर सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट रन के लिए कमिश्नर के शेड्यूल का इंतजार करना होगा।

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने बुधवार को केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस इंटरचेंज के बीच तीन किलोमीटर ट्रैक के सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट रन के लिए जांच में चार सुरक्षा बिंदुओं पर खामियां पाई हैं।
विज्ञापन

मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

mandi house metro interchange to be stoped

अब डीएमआरसी इन चार सुरक्षा बिंदुओं में बदलाव करने के बाद दोबारा सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट रन के लिए बुलावा भेजेगी। हालांकि अब मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर पर निर्भर करता है कि वह स्वयं दौरा करते हैं या फिर अपनी तकनीकी टीम से जांच करवाते हैं।

मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर आरके करदम यदि जांच के लिए आते हैं तो फिर डीएमआरसी को उनके शेड्यूल का इंतजार करना पड़ेगा।

डीएमआरसी मंडी हाउस इंटरचेंज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाना चाहती है। दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो फेस तीन चरण में मंडी हाउस इंटरचेंज समय से पहले निर्माण कार्य पूरा होने का रिकार्ड बनाया था। प्रधानमंत्री के उद्घाटन की संभावना इसलिए भी अधिक है क्योंकि डीएमआरसी के चार प्रोजेक्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जनता के लिए खोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed