{"_id":"a3520888f9c11e0d06b012f4423ab106","slug":"mandhir-singh-maan-may-support-inld-rk-anand","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो में जा सकते हैं निर्दलीय प्रत्याशी मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो में जा सकते हैं निर्दलीय प्रत्याशी मान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मनधीर सिंह मान मंगलवार को इनेलो में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
इनेलो के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के मंगलवार को रोड शो के दौरान ही इसकी औपचारिक घोषणा की संभावना है।
ज्ञात हो कि जाट बिरादरी से संबंध रखने वाले मान कुछ दिन तक पीएफए (पीपुल्स फॉर एनीमल्स) के उपाध्यक्ष थे। करीब एक साल पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से वे टिकट के लिए जोर लगा रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा हाईकमान से तवज्जो नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय पर्चा भर दिया। उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं। इनेलो सूत्रों के मुताबिक, मान पार्टी प्रत्याशी आरके आनंद का समर्थन करेंगे। मान के प्रवक्ता देवेंद्र कौशिक ने भी इस खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन