फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manassangini got answer of her letter from pm modi

मनस्संज्ञिनी को मिला प्रधानमंत्री का आशीर्वाद, केजरीवाल ने भी भेजा जवाब

Sun, 22 May 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 May 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
manassangini got answer of her letter from pm modi
बड़ौत की मनस्संज्ञिनी चौधरी (जिसे हाल में हिंडन नदी पुनर्जीवन योजना का ब्रांड एंबेसडर नामित था) ने देश के अग्रिम लीडरों को पत्र लिखा था। शनिवार को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हस्ताक्षर सहित जवाब आया है। इसमें उन्होंने सकारात्मक सुझाव के लिए धन्यवाद भी दिया और आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन


बड़ौत की मनस्संज्ञिनी ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश और सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था। इसमें निवेदन किया था कि वे सब हमारी नदियों, जौहड़ों, तालाबों और कुंओं को ठीक उसी हालत में लौटा दें जिस हालत में वे आजादी के समय हमें मिले थे।
विज्ञापन


उन्होंने चिट्ठी में यह भी वादा किया था कि यदि ये लीडर ऐसा करते हैं तो वह देश भर के बच्चों को एकजुट कर इन जल स्त्रोत्रों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध करेगी। इस संबंध में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनके सकारात्मक सुझाव के लिए धन्यवाद और आशीर्वाद भी दिया है। इस संबंध में कुछ दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री आनंद केजरीवाल ने भी जल वीरांगना को सकारात्मक जवाब भेजा था।


मनस्संज्ञिनी ने चिट्ठियों की जवाब आने की प्रक्रिया शुरू होने पर हर्ष जताते हुए कहा उन्हें विश्वास है यदि हमारे लीडर नदी बचाने की मुहिम पर साथ दे तो हमारी पृथ्वी न केवल जल संकट से बच सकेगी, अपितु फिर से हरी-भरी और प्रदूषण मुक्त भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed