फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man who helped old beaten by up police

बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया तो पुलिस ने निशक्त को पीटा

Fri, 04 Sep 2015 08:58 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
man who helped old beaten by up police

साहिबाबाद में बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही पुलिस अब अपना गुस्सा आम जनता पर उतार रही है। शहीद नगर निवासी निशक्त प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क पर पड़े बुजुर्ग की मदद की गुहार क्या लगाई कि पुलिसकर्मियों ने उसे ही लाठी डंडों से पीटा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने उसे यह तक कह डाला कि ′यह तेरा पिता है क्या जो तुझे इसकी इतनी चिंता है′। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराकर प्रॉपर्टी डीलर लोगों के साथ सीओ ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एएसपी विपिन ताड़ा से आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने जांच कराकर तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद नगर निवासी पंकज त्यागी प्रॉपर्टी डीलर हैं। पंकज का एक हाथ कटा हुआ है। पंकज के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे वह किसी काम से घर से बॉर्डर की ओर जा रहे थे।

पुलिस वालों ने की गली गलौच

man who helped old beaten by up police

इस दौरान जीटी रोड पर उन्हें एक बुजुर्ग सड़क किनारे पड़ा दिखा। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।

कुछ देर बाद पीसीआर वैन मौके पर आई तो उन्होंने उनसे बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने की गुहार लगाई। आरोप है कि पीसीआर वैन में मौजूद तीन पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली गलौच की।

साथ ही कहा कि यह तेरा पिता है क्या जो तुझे इसकी इतनी चिंता है। उन्होंने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठियों से उन्हें पीटा। पंकज ने ऑटो चालक की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद सुबह आसपास के लोगों के साथ वह एएसपी विपिन ताड़ा से मिलने पहुंचे। एएसपी ने मामले की जांच के आदेश देते हुए तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी ने बताया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed