फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man was seen drinking alcohol and eating eggs in Delhi Metro

Delhi Metro: पहले पी शराब, फिर अंडा छीलकर खाया, मेट्रो में इस शख्स ने नियमों की उड़ाई धज्जियां, देखें वीडियो

Mon, 07 Apr 2025 11:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 11:23 AM IST
सार

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर से एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक शख्स मेट्रो कोच के अंदर बैठा हुआ है और वहीं सीट पर बैठे हुए पब्लिक में शराब और अंडा खा रहा है।

विज्ञापन
man was seen drinking alcohol and eating eggs in Delhi Metro
मेट्रो में शराब और अंडे खाता शख्स - फोटो : X/@jpsin1

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के अंदर से एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले आपने डांस, फाइट और खुलम-खुल्ला प्यार के वीडियो देखे होंगे। लेकिन यहां एक शख्स डीएमआरसी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। वायरल वीडियो में ये शख्स शराब के साथ अंडे खा रहा है। 

विज्ञापन


एक्स पर एक शख्स ने इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो कब और किसी मेट्रो लाइन का है। इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले ये शख्स आरक्षित सीट पर बैठा हुआ है। जिसने पैंट और शर्ट पहन रखी है। सबसे पहले ये शख्स अपने बैग से अंडा निकालता है। अंडे को छीलने के लिए मेट्रो में पकड़ने वाले रॉड पाइप से अंडे को छीलता है। 
विज्ञापन


इसके बाद शराब का गिलास तैयार करता है। लेकिन इसके सामने बैठे किसी शख्स ने इसकी इस करतूत को कैमरे में कैद कर लिया। शराब और अंडा तैयार होने के बाद ये शख्स चाव से इसे खाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: जानें किस रूट पर चलेगी: दिल्ली में दौड़ेगी देश की पहली तीन कोच वाली मेट्रो, 8 KM की लाइन पर होंगे आठ स्टेशन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed