फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man throws a child on road.

जरा सी बात पर बच्चे को दी बड़ी सजा

Wed, 17 Sep 2014 11:49 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
man throws a child on road.

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में सोमवार को ट्रैक्टर के टायर की हवा निकालने से नाराज एक युवक ने छह साल के बच्चे की पिटाई करने के बाद उसे सड़क पर पटक दिया। इससे बच्चे का सिर फट गया और नाक व मुंह से खून निकलने लगा। बच्चे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी के भाई के दिल्ली पुलिस में होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

पुलिस के अनुसार मानव (6) अपने परिवार के साथ स्वरूप नगर के डीसीएम कॉलोनी में रहता है। वह घर से कुछ दूरी पर निगम स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। सोमवार शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कूल से घर आ रहा था। रास्ते में सभी बच्चे कल्लू के ट्रैक्टर से हवा निकालने लगे। यह देखकर जब कल्लू बाहर निकला तो बच्चे भागने लगे।
विज्ञापन


कल्लू ने बच्चों का पीछा किया और मानव को पकड़कर उसकी पहले तो पिटाई की, इसके बाद उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे मानव का सिर फट गया और उसके नाक व मुंह से खून आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात आया होश, फिर हालत गंभीर

man throws a child on road.

मानव की ये हालत देखकर अन्य बच्चे उसके घर पहुंचे और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे जख्मी हालत में सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां बच्चे को देर रात होश आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बच्चे के पिता फतेह सिंह का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर पर बयान लेने के बजाए मंगलवार सुबह उसे थाने में बुलाया। जहां फिर से बच्चे के सिर से खून निकलने लगा।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि कल्लू के भाई के दिल्ली पुलिस में होने की वजह से पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

गली में खेल रहे बच्चे को बस ने कुचला

man throws a child on road.

कंझावला के मीर विहार इलाके में निजी स्कूल बस ने गली में खेल रहे आजाद (4) को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी ड्राइवर को तलाश रही है।

पुलिस ने बस मालिक को नोटिस देकर चालक को पेश करने करने को कहा है। पुलिस के अनुसार, मीर विहार में रहने वाला आजाद मंगलवार दोपहर वह अन्य बच्चों के साथ अपनी गली में खेल रहा था। तभी बच्चों को लेकर निजी स्कूल की बस गली में आई।

चालक गली में खेल रहे बच्चे को नहीं देख पाया और आजाद बस के अगले पहिये के नीचे आ गया। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने बच्चों को निकालकर बस के शीशे तोड़ दिए और उसमें आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed