फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man suisides after offering prayers in temple

शिवलिंग की परिक्रमा के बाद मैनेजर ने की आत्महत्या

Tue, 05 May 2015 05:10 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
man suisides after offering prayers in temple

नई दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में रविवार रात को एक मैनेजर ने खुद को गोली मार ली। खुदकुशी से पहले उसने मंदिर में पूजा-अर्चना की, शिवलिंग की परिक्रमा की और फिर कुर्सी पर बैठकर खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


पुलिस को मौके से एक सुइसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा हुआ है कि कानून महिलाओं की सुनता है, पुरुषों की नहीं। पुरुष मामलों में फंसते जाते हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पॉकेट-14, कालकाजी एक्सटेंशन में रहने वाला देशराज उर्फ जॉनी (32) फरीदाबाद में स्थित एक कंपनी में मैनेजर था। उसके पिता दारा सिंह का जेनरेटर का व्यवसाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए की आत्महत्या

man suisides after offering prayers in temple

देशराज रविवार रात 10:15 बजे पॉकेट-14 स्थित शिव मंदिर पहुंचा। सीसीटीवी में वह 10:16 बजे मंदिर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। पूजा करने के बाद देशराज ने शिवलिंग की परिक्रमा लगाई।

उसके बाद कुर्सी पर बैठकर सिर पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गार्ड रात करीब 12:30 बजे मंदिर का गेट बंद करने गया तो उसने बाहर चप्पल रखी हुई देखी। अंदर देखा तो देशराज लहूलुहान मृत पड़ा हुआ था।

खुदकुशी करने से पहले देशराज ने पॉकेट डायरी में सुइसाइड नोट लिखा है। उसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। किसी का दोष नहीं है। पिता के लिए लिखा है कि उसने तीन आदमियों से एक-एक लाख रुपये उधार ले रखे हैं।

हालांकि उन्होंने पैसे वापस नहीं मांगे हैं। पिता से निवेदन किया है कि वह उन लोगों को पैसे दे दें। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि देशराज डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed