फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man shot in head while going to celebrate his birthday in Shahdara

जिस दिन जन्मा उसी डेट पर हुई मौत: केक काटने जा रहे युवक को मारी गोली, 18 दिन पहले मिली थी जीवन में बड़ी खुशी

Sat, 29 Nov 2025 08:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 08:58 PM IST
सार

शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गगन अपने परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पिता रवि कुमार के अलावा मां, पत्नी व 18 दिन का बेटा है। इसी साल फरवरी में गगन की शादी हुई थी। 

विज्ञापन
man shot in head while going to celebrate his birthday in Shahdara
मृतक गगन आही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा इलाके में बर्थडे मनाने जा रहे एक युवक की चंद ही मिनटों पहले गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गगन आही (27) के रूप में हुई है। गगन में घर में बर्थडे केक काटने की तैयारी कर रहा था। इस बीच उसके दो जानकार युवक घर पहुंचे। आरोपियों ने उसे कॉल कर बाहर बुलाया। बाद में गला लगाकर विश करने के दौरान सिर में गोली मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos

एक आरोपी गिरफ्तार
बाद में आरोपी हवा में 2-3 राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी कुणाल (27) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले हुआ था क्लब में गगन का झगड़ा
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गगन का आरोपियों से दो दिन पहले किसी क्लब में झगड़ा हुआ था। कहासुनी के बाद जमकर विवाद हुआ था। उसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए आरोपी गगन के घर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही आरोपी गगन के जानकार हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

18 दिन पहले बना था बच्चे का पिता
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गगन अपने परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पिता रवि कुमार के अलावा मां, पत्नी व 18 दिन का बेटा है। इसी साल फरवरी में गगन की शादी हुई थी। गगन का प्रॉपर्टी के अलावा फाइनेंस का काम करता था। शुक्रवार रात को वह घर पहुंचा था।

केक काटने से पहले सिर में मारी गोली
शनिवार उसका जन्मदिन था। पत्नी व परिजनों ने रात करीब 12.00 बजे केक काटने की तैयारी की हुई थी। इस बीच रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने कॉल कर गगन को बुलाया। दोनों ही उसके जानकार थे। गगन के बाहर आते ही दोनों उसे एक ओर ले गए। इस बीच एक युवक ने उसे बर्थडे विश करने के लिए गले लगा लिया।

कनपटी से सटाकर चलाई गोली
दूसरे युवक ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गगन वहीं गिर गया। दोनों युवक हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो देखा कि गगन की लाश वहां पड़ी थी। बाद में करीब 11.09 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

हमलावर और बाइक बरामद
खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल छोटू हलवाई शॉप, वी-ब्लॉक, नवीन शाहदरा पहुंची। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जन्मदिन वाले दिन गगन के शव का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर बाइक भी बरामद कर ली है।

गगन के खिलाफ थे चार आपराधिक मामले दर्ज...
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गगन शाहदरा थाने का घोषित बदमाश था। उसके खिलाफ छेड़छाड़, झगड़ा करने और अवैध हथियार के चार मामले दर्ज थे। पांच दिन पहले ही वह झगड़े के मामले में गिरफ्तार हुआ था। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का बयान
हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। दूसरे आरोपी की पहचान हो गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रशांत गौतम, शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed