{"_id":"637293dbc6307b57303bb71e","slug":"man-shot-dead-in-welcome-area-delhi-assailant-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फैक्टरी से भाइयों के साथ खाना खाने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फैक्टरी से भाइयों के साथ खाना खाने निकले युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Tue, 15 Nov 2022 12:45 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:45 AM IST
सार
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। भाई को ऑटो में डालकर आगोश को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
आगोश अली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रविवार देर रात फैक्टरी से भाइयों व कर्मचारियों के साथ खाना खाने निकले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गोविंदपुर, संभल निवासी आगोश अली (25) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक के भाइयों का कहना है कि बदमाश ने उन पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन वे बच गए। पुलिस को देर रात जग प्रवेश चंद अस्पताल से हत्या की खबर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मूलरूप से संभल का रहने वाला आगोश अपने भाइयों के साथ गली नंबर-7, वेलकम में रहता था। इसके परिवार में पिता मिनजार हुसैन, मां हुसैन बी, चार भाई अब्बास, मैराज, हम्माद, मुअज्जम व दो बहनें हैं। आगोश का परिवार संभल में ही रहता है। वेलकम में वह अपने भाई अब्बास व मैराज के साथ मिलकर स्टीम प्रेस व कपड़ों पर छपाई की फैक्टरी चलाता था। अक्सर काम अधिक होने पर वह अपने भाइयों व कर्मचारियों के साथ देर रात तक काम करता था। रविवार को भी फैक्टरी में काम अधिक था। सभी ने मिलकर देर रात तक काम किया। करीब 1.30 बजे आगोश, उसके दोनों भाई अब्बास, मैराज व दो कर्मचारी फैक्टरी से कुछ दूर चाय व पराठे खाने के लिए निकले। अभी वह करीब 50 कदम ही दूर गए होंगे कि नूर नबी मस्जिद के पास एक युवक ने उनको रोक लिया। आरोपी ने पहले हवाई फायर किया। इसके बाद उसने सीधे आगोश की कमर में गोली मार दी। बाद में आरोपी ने अब्बास व मैराज पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। भाई को ऑटो में डालकर आगोश को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात करीब 2.03 मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अस्पताल के अलावा घटना स्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद आगोश के परिजनों का कहना है कि उनके बेटों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन