{"_id":"5d0f37478ebc3e62f1393d17","slug":"man-shot-dead-his-friend-over-not-givining-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नहीं देने पर दोस्त की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नहीं देने पर दोस्त की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज
Sun, 23 Jun 2019 01:55 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
दोस्त को बंदूक से मारी गोली
- फोटो : Social Media
कोतवाली खुर्जा नगर के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में दोस्त को मोबाइल नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी नसीर(27) पुत्र मोहम्मद सलीम और फारुख पुत्र कालू निवासी मोहल्ला कस्यवान में मोबाइल से कॉल करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जब वह बुर्ज उस्मान मोहल्ले की एक दुकान पर बैठा था तब फोन नहीं देने से खफा फारुख ने नसीर पर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली उसके कंधे में होती हुई सीने में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
