फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man shot at by three bike borne men in Seelampur

दिल्लीः सीलमपुर में युवक को पांच गोलियां मारी, बाइक से लेने गया था खाना

Mon, 15 Oct 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
man shot at by three bike borne men in Seelampur
firing - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बाइक सवार एक युवक पर तीन लड़कों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पीड़ित नबी अहमद उर्फ भोला (23) नामक युवक की दोनों टांग व पेट में पांच गोलियां लगने के बाद उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भोला के परिवार ने उसकी सास पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। करीब छह माह पूर्व भोला ने इलाके की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन विवाद होने के बाद उसकी पत्नी एक माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। तभी से उसकी ससुराल वाले उसे मारने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भोला परिवार के साथ जे-ब्लॉक, सीलमपुर में रहता है। इसके परिवार में पिता छोअे अंसारी, मां और तीन बहनें हैं। कुछ समय पूर्व भोला पिता के साथ काम करता था, लेकिन हाल में उसने ऑटो चलाना शुरू किया था। रविवार रात करीब 11.30 बज वह खाना लेने घर से बाहर निकला था। खाने लेकर वह घर के पास पहुंचा और उसने अपनी बाइक खड़ी की और वह घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान बाइक सवार तीन लड़के वहां पहुंचे और उन्होंने भोला को निशाना बनाकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पांच गोलियां भोला की पेट और टांगों में लगी। स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपियों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल भोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छाबनीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने आवाज देकर भोला को बुलाया और बाद में उसे गोलियां मार दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि भोला पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता था। पुलिस सभी दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन भी कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस भोला के परिवार से भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed