{"_id":"6ae9d7d71e570307c805e485","slug":"jonty-and-bhanu-academy-emerge-victorious-in-junior-volleyball-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161939-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जूनियर वॉलीबॉल में जोंटी और भानू एकेडमी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जूनियर वॉलीबॉल में जोंटी और भानू एकेडमी ने मारी बाजी
विज्ञापन
बालिका वर्ग में जोंटी और बालक वर्ग में भानू एकेडमी ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पटेल नगर स्थित पीजीडीएवी स्कूल में आयोजित सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में जोंटी एकेडमी ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बालक वर्ग का खिताब भानू एकेडमी ने अपने नाम किया। दोनों वर्गों में खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
बालिका वर्ग में जोंटी एकेडमी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बाल भारती (गंगाराम) की टीम उपविजेता रही। नेवी चिल्ड्रन स्कूल और रामजस डे बोर्डिंग ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में भानू एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। बाल भारती (गंगाराम) दूसरे स्थान पर रही, जबकि पीजीडीएवी और स द पब्लिक स्कूल की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष विजय सोलंकी और किसान मोर्चा (करोल बाग जिला) के महामंत्री नरेंद्र डडवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।