फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man sets wife on fire on road in full public view

सैकड़ों लोगों के सामने सरेराह केरोसिन डालकर जला दी पत्नी

Fri, 15 May 2015 10:23 AM IST
Updated Fri, 15 May 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
Man sets wife on fire on road in full public view

नई दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक शख्स ने सरेराह सैकड़ों लोगों के सामने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया।

विज्ञापन


25 वर्षीय महिला और दो बच्चों की मां को बीच सड़क पर उसके पति ने आग लगा दी, बाद में सड़क पर मौजूद लोगों ने महिला पर मिट्टी डालकर किसी तरह उसकी आग बुझाई।
विज्ञापन


पीसीआर ने पीड़िता रुबीना को 75 फीसदी झुलसी हुई हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

अलग-अलग रह रहे थे पति पत्नी

Man sets wife on fire on road in full public view
वारदात के बाद आरोपी रहीस खान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रुबीना अपने दो बच्चों के साथ गली नंबर-3, इंद्रापुरी, लोनी में रहती थी। करीब छह साल पूर्व रुबीना की शादी रहीस खान से हुई थी।

पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। मामला कड़कड़डूमा कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पति-पत्नी लोनी में ही अलग रह रहे थे।

झगड़ा खत्म करने बुलाया और कर दिया कुछ और

Man sets wife on fire on road in full public view

अभी पिछले चार-पांच दिनों से रुबीना सीमापुरी स्थित अपने मायके आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को रहीस ने रुबीना को फोन कर अपना विवाद समाप्त करने के लिए कहा।

रहीस ने रुबीना को लोनी गोल चक्कर बुलाया। रुबीना मां से कुछ देर में आने की बात कर लोनी गोल चक्कर पहुंची। जैसे ही रुबीना वहां पहुंची अचानक रहीस ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी रहीस की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed