फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man set fire to police post and also burnt his bike In Delhi s Khan Market

नशे में फूंकी पुलिस चौकी: सिरफिरे ने अपनी बाइक पर भी पेट्रोल डाल लगाई आग, इस बात पर गुस्से में था आरोपी

Tue, 25 Oct 2022 03:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Oct 2022 03:46 PM IST
सार

आरोपी विवाद को लेकर परेशान था। इसी बीच रविवार सुबह खान मार्केट पुलिस चौकी पर पहुंचा और आग लगा दी और तीन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इससे चौकी का मेन गेट जल गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
man set fire to police post and also burnt his bike In Delhi s Khan Market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झगड़े से परेशान एक युवक ने एशिया की सबसे महंगी खान मार्केट में स्थित पुलिस चौकी में पेट्रोल डालकर रविवार सुबह आग लगा दी और उसकी तीन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। आग से चौकी का मेन गेट जल गया। इसके बाद युवक ने मौके पर ही अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक मोहम्मद नदीम (33) पुत्र नईम को रविवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद नदीम हौजरानी, मालवीय नगर का रहने वाला है। वह ओला एप के तहत मोटरसाइकिल चलाता है। वह शनिवार को खान मार्केट आया था। खान मार्केट में उसका किसी से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वह वापस अपने घर चला गया। वह रविवार सुबह फिर खान मार्केट आया। वह अपने साथ बोतल में पेट्रोल लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बोतल से खान मार्केट पुलिस चौकी के मेन गेट व अन्य जगहों पर पेट्रोल उड़ेल दिया और फिर आग लगा दी। आग से चौकी का पूरा मेन गेट जल गया। बताया जा रहा है कि चौकी में रखे कुछ कागजात भी जले हैं। इसके बाद आरोपी ने चौकी की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। फिर उसने अपनी ओला मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी।

विज्ञापन

आग से मोटरसाइकिल पूरी जल गई। सूचना के बाद तुगलक रोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरा खंगालने के बाद आरोपी को रविवार दोपहर को खान मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। तुगलक रोड थाना पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराई है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। आरोपी का कहना है कि वह झगड़े से परेशान था। पुलिस ने उसकी सुनी नहीं। इस कारण उसने पुलिस चौकी में आग लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed