फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man set ablaze near New Delhi railway station over monetary dispute one arrested

Delhi: उधार लिए पैसे न लौटाने पर शख्स को जिंदा जलाया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग में सोया था पीड़ित

Tue, 27 Sep 2022 06:59 AM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 06:59 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान जोगराज के तौर पर हुई है और वह मोची का काम करता है। घटना शुक्रवार तड़के की है जब पीड़ित रेलवे स्टेशन के पास सो रहा था। पुलिस ने एक राजीव नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
man set ablaze near New Delhi railway station over monetary dispute one arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पैसे के विवाद को लेकर दो लोगों ने सो रहे एक एक 48 वर्षीय आदमी को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आग लगने से शख्स गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे जिसे वह वापस नहीं लौटा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान जोगराज के तौर पर हुई है और वह मोची का काम करता है। घटना शुक्रवार तड़के की है जब पीड़ित रेलवे स्टेशन के पास सो रहा था। पुलिस ने एक राजीव नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


पीड़ित जोगराज ने अपनी शिकायत में बताया है कि मैंने वादा किया था कि मैं कुछ समय में पैसे लौटा दूंगा, लेकिन राजीव मुझ पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था। गुरुवार की रात राजीव मेरे पास आया, मुझे गाली दी और मुझे धमकी भी दी थी। इसके बाद मैं सोने चला गया। रात लगभग 2.30 बजे मैंने देखा कि एक व्यक्ति मुझ पर तेल डाल रहा है। राजीव के पास माचिस की तीली थी और उसने मुझे आग लगा दी। मैं चिल्लाने लगा तो वो दोनों वहां से फरार हो गए। बाद में, अन्य लोग मुझे लोक नायक अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और रेलवे स्टेशन के पास अन्य मोची के साथ सोता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed