फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children's legs get a new lease of life from mother's bone

Delhi NCR News: मां की हड्डी से बच्चों के पैरों को मिली नई जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
कैंसर और गंभीर संक्रमण से खराब हुई हड्डियों को किया दोबारा तैयार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने हड्डियों के कैंसर और गंभीर संक्रमण से जूझ रहे बच्चों के इलाज में नई उम्मीद जगाई है। डॉक्टरों ने बच्चों की खराब हड्डियों का पुनर्निर्माण उनकी मां की पैर की फिबुला हड्डी से किया, जिससे पैर काटने की नौबत टाली जा सकी।
इस तकनीक से पहली सर्जरी 2021 में 16 वर्षीय लड़की की हुई थी। उसकी जांघ की हड्डी संक्रमण से खराब हो गई थी। पांच साल बाद भी नई हड्डी अच्छी तरह बढ़ रही है और बच्ची सामान्य रूप से चल-फिर रही है। 2022 में एक अन्य लड़की का भी इसी तकनीक से इलाज किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान से आए चार बच्चों का उपचार किया गया। इनमें तीन बच्चे हड्डियों के कैंसर से पीड़ित थे, जबकि एक लड़की की पिंडली की हड्डी में जन्मजात समस्या थी। दो बच्चों को उनके देश में पैर काटने की सलाह दी गई थी। सर्जिकल टीम का नेतृत्व डॉ. आशीष चौधरी, डॉ. अरुण कुमार गिरी और डॉ. अभिषेक कुमार सांभरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed