{"_id":"91c7ef165edd2110fb0381d4e33e22da","slug":"man-saved-after-accident-in-delhi-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने सिर के अलग हुए हिस्से को फिर से जोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने सिर के अलग हुए हिस्से को फिर से जोड़ा
Updated Sun, 19 Oct 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक के सिर के अलग हुए हिस्से को समय रहते मूलचंद अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर इसे पीड़ित के सिर में वापस जोड़ दिया। पूरे मामले को केस डायरी में दर्ज किया गया है। युवक अब पूरी तरह स्वस्थ है। शुक्रवार को मूलचंद अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक डबल स्टोरी, लाजपत नगर निवासी राजेश शर्मा (32), 14 अक्तूबर की रात अपने भाई व एक अन्य रिश्तेदार के साथ कालकाजी मंदिर से स्कूटर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
राजेश स्कूटर चला रहा था। दयानंद कॉलोनी गुरुद्वारे के पास क्रॉसिंग पर उसके स्कूटर को आई-10 कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से राजेश उछल कर कार के सामने वाले शीशे से सिर के बल जा टकराया।
इससे कार का शीशा टूट गया और राजेश के सिर की दाईं तरफ से एक हिस्सा (पूरे सिर का पांचवां हिस्सा, करीब चार इंच मोटा और चार इंच चौड़ा) अलग होकर कार पर गिर गया।
तीन घंटे तक जोड़ा जा सकता है कटा हुआ हिस्सा
रात करीब 12:35 मिनट पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पीसीआर ने राजेश को मूलचंद अस्पताल में भर्ती करा दिया।
मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने कार मुआयना किया। इसी दौरान इमरजेंसी अफसर हवलदार योगेंद्र सिंह ने कार के बोनट पर पीड़ित के सिर का हिस्सा पड़ा देखा। उसने थाने से प्लास्टिक का जार मंगवाया। उसने हाथ में रुमाल लेकर सावधानी से जार में रखा।
इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। हवलदार योगेंद्र सिंह, सिपाही राजेंद्र सिंह के साथ सिर के हिस्से को मूलचंद अस्पताल ले गए और राजेश का इलाज कर रहे डॉ. फरहान हसन को दिया। डॉ. फरहान ने सर्जरी कर सिर के कटे हुए टुकड़े को सिर में जोड़ दिया।
तीन घंटे तक जोड़ा जा सकता है कटा हुआ हिस्सा
डॉ. फरहान हसन ने पुलिस अफसरों को बताया कि कटे हुए हिस्से को तीन घंटे तक शरीर से जोड़ा जा सकता है। राजेश के सिर के अलग हुए हिस्से को डेढ़ घंटे में अस्पताल पहुंचा दिया था। उन्होंने कहा कि अगर सिर का हिस्सा नहीं मिलता तो युवक को ठीक होने में समय लगता।