इस हकीकत ने दी ‘मिस टनकपुर हाजिर हों' को मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म ‘मिस टनकपुर...हाजिर हो’ जैसा मामला गाजियाबाद के नगर कोतवाली के पक्का तालाब मोहल्ले में भी सामने आया है।
एक युवक पर मवेशी से ‘रेप’ का आरोप है। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
वह खुद को बेकुसूर बता रहा है। कहता है कि उसकी झुग्गी हटवाने के लिए उसे फंसाया गया है। कोतवाल बोले आरोप सही हैं तो मवेशी को हाजिर करो और मेडिकल रिपोर्ट लाओ।
'पत्नी मायके गई तो युवक ने किया रेप'
देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। पशु मालकिन ने बताया कि मामला रविवार रात का है। आरोपी की झुग्गी के सामने उनका घेर है। घेर में मवेशी थे।
रविवार रात आरोपी की पत्नी मायके नजीबाबाद गई थी। आरोपी उनके घेर में ही एक माह से सोता है। सोमवार सुबह वह पशुओं को चारा देने घेर गई तो मवेशी को जख्मी देखा।
घेर में आरोपी का पलंग पड़ा था। प्राइवेट पशु चिकित्सक को बुलाकर मवेशी की मेडिकल जांच कराई। पशु चिकित्सक ने बताया कि मवेशी के साथ गलत हरकत की गई है।
'मवेशी से हुई गंदी हरकत'
आरोपी की पत्नी ने दावा किया कि उसके पति को फंसाया जा रहा है। पशु मालकिन उनकी झुग्गी को हटवाकर उस स्थान पर पशुओं के लिए घेर बनवाना चाहती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि यह साजिशन की गई घिनौनी हरकत है। इसके खिलाफ डीएम एसएसपी का घेराव किया जाएगा। आरोपी पर रासुका लगनी चाहिए।
वहीं पशु मालकिन का कहना है कि ‘आरोपी मुझसे माफी मांग रहा है। अभी तक पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की गई है।’
वहीं पशु चिकित्सक ने ने अपनी बयान में कहा है कि ‘मवेशी के साथ गलत हरकत की गई है। जांच में ये पता चला है। मवेशी जख्मी थी।’
जबकि एसएचओ, कोतवाली, धीरेंद्र यादव ने कहा कि ‘मवेशी से गलत हरकत का आरोप है। कोई तहरीर नहीं मिली है। दो पक्षों में झगड़े हुआ था।’