फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man murder by knife in delhi

बीच सड़क पर युवक को चाकू से गोदते रहे 3 लड़के, मांगता रहा रहम की भीख पर नहीं पसीजा दिल

Sun, 28 Oct 2018 12:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Man murder by knife in delhi
murder by knife - फोटो : amar ujala

शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में मामूली कहासुनी के बाद रौब दिखाने और टशन में तीन लड़कों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। चेहरे, हाथ, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने के बाद पीड़ित अशोक (20) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस अधिकारी तीनों लड़कों के नाबालिग होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि अशोक परिवार के साथ गली नंबर-1, वेस्ट कांति नगर में रहता था। 

विज्ञापन

एक लड़के से झगड़ा हो गया था।

इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। बुधवार रात करीब 8.00 बजे अशोक का इलाके के ही रहने वाले एक लड़के से झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी ने अशोक को थोड़ी देर में देख लेने की धमकी दी। 

रात करीब 9.30 बजे अशोक अपने चाचा के लड़के अमन और कमल के साथ महाराणा प्रताप पार्क में टहल रहा था। इस दौरान आरोपी दो अन्य युवकों के साथ अशोक पर हमला कर दिया। अमन व कमल ने विरोध किया तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर अशोक पर हमला कर दिया। बाकी दोनों आरोपियों ने अमन व कमल पर पत्थर बरसाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed