{"_id":"5c0c10a1bdec224160711e89","slug":"man-molested-girl-in-bus-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी फिर शर्मसार, चलती बस में युवती से अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी फिर शर्मसार, चलती बस में युवती से अश्लील हरकत
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महिपालपुर में 21 नवंबर को बस में युवती के साथ हुई अश्लील हरकत को लोग भूले भी नहीं थे कि फिर इसी तरह का मामला सामने आया है। दिल्ली कैंट इलाके में चलती बस में 45 साल का शख्स 22 साल की युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती इसे काफी देर तक नजरअंदाज करती रही। हद तो तब हुई, जब आरोपी ने अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
इस पर युवती ने शोर मचा दिया। बस में मौजूद यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर पीटा। बाद में धौलाकुआं पर बस रुकवाकर किशनदत्त पांडेय (45) को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ वसंत कुंज में रहने वाली 22 वर्षीय युवती पूर्वी दिल्ली में एक वेब कंपनी में नौकरी करती है। बृहस्पतिवार शाम वह घर आने के लिए डीटीसी की रूट नंबर-543 की बस में सवार हुई। वह बस में साइड वाली सीट पर बैठ गई। बस में काफी यात्री थे। इसी दौरान आरोपी भी बस में सवार हुआ। बस पूर्वी दिल्ली से निकलते ही उसने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
युवती ने शोर मचा दिया।
युवती ने काफी देर तक नजरअंदाज किया। बस धौला कुआं से पहले पहुंची तो आरोपी ने अश्लीलता शुरू कर दी। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। लोगों के पूछने पर युवती ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया। इधर, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा। बाद में छात्रा ने 100 नंबर पर कॉल की।
धौलाकुआं पर बस रुकवाकर दिल्ली कैंट थाना पुलिस को बुला लिया गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में परिवार के साथ रहता है और पेंटिंग का काम करता है।
धौलाकुआं पर बस रुकवाकर दिल्ली कैंट थाना पुलिस को बुला लिया गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में परिवार के साथ रहता है और पेंटिंग का काम करता है।