{"_id":"5d441fe88ebc3e6d06303583","slug":"man-made-woman-officer-obscene-video-then-molested-her-for-2-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिकारी का अश्लील वीडियो बनाकर किया दो साल तक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिकारी का अश्लील वीडियो बनाकर किया दो साल तक दुष्कर्म
Fri, 02 Aug 2019 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
महिला थाना (पश्चिम) क्षेत्र में निजी सिक्योरिटी कंपनी में तैनात महिला अधिकारी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजीव चौक के पास रहने वाली महिला एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में अधिकारी है। महिला के मुताबिक कुछ समय पहले उसकी दोस्ती रोहतक के राजीव नगर निवासी मनदीप से हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे मिलने के लिए बस स्टैंड के पास स्थित होटल में बुलाया, जहां कमरे में महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करते हुए चुपके से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।
26 जुलाई को आरोपी ने महिला अधिकारी को कॉल कर दोबारा मिलने का दबाव बनाया इससे परेशान होकर महिला ने सारी कहानी अपने पति को बता दी। पीड़िता ने पति के साथ पुलिस को शिकायत दी, जिस पर महिला थाना (पश्चिम) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।