फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man lost his life after refusing to work in Delhi

काम करने से मना करने पर किशोर की पीटकर हत्या, मामला दर्ज होने पर आरोपी फरार

Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
man lost his life after refusing to work in Delhi
हत्या

रणहौला इलाके में रविवार रात एक किशोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मुन्नालाल (17) के रूप में हुई है। उसके परिजनों का आरोप है कि काम करने से मना करने पर डेयरी मालिक और उसके दो बेटों ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


मुन्नालाल परिजनों के साथ सैनिक एंक्लेव में रहता था और कबाड़ी की दुकान में काम करता था। उसकी मां माया ने बताया कि मुन्नालाल एक साल पहले पड़ोस में स्थित डेयरी में काम करता था। जिसका मालिक किशन है। वेतन को लेकर मनमुटाव होने पर उसने एक साल पहले काम छोड़ दिया था। इसके बावजूद वह कभी कभार वह डेयरी मालिक के कहने पर काम कर देता था।
विज्ञापन


माया के मुताबिक,  रविवार रात डेयरी मालिक के बेटों ने उसे डेयरी के लिए पानी लाने के लिए बुलाया, लेकिन मुन्नालाल ने जाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज डेयरी मालिक के बेटों ने उसकी पिटाई की। माया उसे अचेतावस्था में पास के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने मायादेवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मायादेवी का आरोप है कि जब वह मुन्नालाल को अस्पताल ले जा रही थी तो डेयरी मालिक की पत्नी भी टैंपो में सवार हो गई। उसने पैसे लेकर मामले की शिकायत पुलिस से नहीं करने का दबाव बनाया। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी परिवार फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed