फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed woman for refusing to marry in delhi

शिव शंकर मुखिया निकला कातिल: शादी से इनकार करने पर सुमन को बेरहमी से मारा, चार बच्चों का बाप है हत्यारा

Sat, 25 Mar 2023 07:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Mar 2023 07:38 PM IST
सार

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक कैब चालक ने महिला द्वारा शादी से इनकार करने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक चार बच्चों का पिता है। 

विज्ञापन
man killed woman for refusing to marry in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी जिला के न्यू अशोक नगर इलाके में एक माह पहले महिला सुनीता उर्फ सुमन (30) की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार निवासी शिव शंकर मुखिया (34) के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। जबकि आरोपी चार बच्चों का पिता होने के कारण महिला ने उससे शादी से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

विगत 26 फरवरी को न्यू अशोक नगर के ई-57 से पुलिस को एक महिला की हत्या की सूचना मिली। वहां महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी ड्यूटी पर गई थी, शाम तक वापस नहीं आई और अब दूसरे कमरे में उसकी लाश पड़ी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर और मुंह पर चोट लगने और दम घुटने के कारण उसकी मौत होने का पता। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका सुनीता की कैब चालक शिव शंकर मुखिया से दोस्ती थी। आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था। वहीं महिला के पति ने भी पुलिस को बताया कि उसके पास कुछ महीने पहले एक कॉल आई थी। जिसमें आरोपी ने उसे धमकी देते हुए पत्नी को छोड़ देने के लिए कहा था। 

विज्ञापन

जांच में आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आया। छानबीन के बाद पुलिस ने आखिर आरोपी को चिराग दिल्ली इलाके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वारदात की रात वह महिला के घर पर आया था। महिला के शादी की मना करने पर उसने महिला को बुरी तरह पीटा। इसके बाद हथेली से उसकी नाक व मुंह दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed