{"_id":"4463636d44dee56fe305f0bb2cb2907b","slug":"man-killed-while-drinking-alcohol-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान युवक की हत्या, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के दौरान युवक की हत्या, चार हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के अमर कॉलोनी में रहने वाले युवक की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर बृहस्पतिवार की रात हत्या कर दी। पटौदी रोड चौकी की पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क ा रहने वाला दीपक (18) अमर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। घर में उसकी मां व तीन बहन हैं।
वह अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी के पीछे जोहड़ के पास बृहस्पतिवार को शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। चोट लगने से अधिक खून बहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पटौदी रोड चौकी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। परिवार वालों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है।