पुजारी को कार से कुचलने वाले खतरनाक हत्यारे का खुला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी कर भागते समय रोकने का प्रयास कर रहे पुजारी की कार से टक्कर मार कर हत्या करने के आरोपी नितिन उर्फ विजय को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई चोरी की कार भी बरामद की है।
नितिन पर बल्लभगढ़ जोन के थानों में वाहन चोरी, चोरी और झपटमारी के एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है।
मालूम हो कि 7 जुलाई की रात करीब एक बजे हार्डवेयर चौक निवासी अश्वनी भाटिया के घर के बाहर खड़ी कार से एक युवक म्युजिक सिस्टम चोरी कर रहा था।
अश्वनी भाटिया और उनके भाई नितिन भाटिया ने चोरी कर रहे युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह कार में बैठकर भागने लगा। नितिन भाटिया ने कार चला रहे चोर का कॉलर पकड़ लिया था।
चोरी की बारह वारदात कबूल की
इस पर चोर ने दरवाजे का शीशा बंद कर लिया था, जिसमें नितिन का हाथ फंस गया था। चोर ने कार दौड़ाई तो फंसा होने की वजह से नितिन भी कार के साथ घिसटता चला गया था। इस दौरान शोर सुनकर पीलेश्वर मंदिर के पुजारी हरिओम शर्मा बाहर आ गए थे।
उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो कार चला रहे चोरी के आरोपी ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अनियंत्रित होकर कार भी रेलिंग से टकरा गई थी। बदमाश घायल नितिन भाटिया को छोड़ कार लेकर भाग निकला था।
अश्वनी ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जो कार मौके से बरामद की थी वह भी 6 जुलाई की शाम सेक्टर 7ए से चोरी हुई थी। इस मामले को क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दिया गया था।
चोर की तलाश कर रही टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि घटना को भतोला गांव निवासी विजय उर्फ नितिन ने अंजाम दिया था। बल्लभगढ़ जोन में वाहन चोरी, चोरी और झपटमारी में हिस्ट्रीशीटर विजय को पुलिस ने पकड़कर कर पूछताछ की।
चुटकियों में चुराता है कार
उसने सोमवार की रात हार्डवेयर चौक पर म्युजिक सिस्टम चोरी करने और पुजारी की कार से ठोकर मार कर हत्या करना कबूल किया। पूछताछ में उसने बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में घरों में चोरी करने, चेन झपटमारी और वाहन चोरी की बारह से अधिक वारदात अंजाम देना कबूल किया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कार और अन्य सामान बरामद कर लिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई सतेंद्र ने बताया कि विजय उर्फ नितिन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विजय उर्फ नितिन ने बताया कि वह एक मिनट से भी कम समय में किसी भी कार का लॉक तोड़ सकता है। 6 जुलाई की शाम उसने सेक्टर 7ए निवासी रवि नाम के युवक की कार ऐसे ही चुराई थी।
रात में इसी कार को लेकर चोरी करने निकला था। हार्डवेयर चौक के पास एक सेंट्रो खड़ी देखी थी। सेंट्रो का म्युजिक सिस्टम चुराने केे लिए उसने लॉक तोड़ दिया था।