फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed in Delhi after he asked reason for delay in serving food at restaurant

रेस्तरां में कत्ल: हरनीत के शरीर पर मिले चोट के निशान... इस वजह से हुई मौत; युवक का सिर्फ ये था कसूर

Thu, 29 Aug 2024 03:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 Aug 2024 03:10 PM IST
सार

दिल्ली में रेस्तरां से खाने में देरी का कारण पूछने पर युवक की पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। देर रात टैगोर गार्डन स्थित काफिला रेस्तरां में यह वारदात हुई। मालिक और उसका बेटा गिरफ्तार हो गया है। 

विज्ञापन
man killed in Delhi after he asked reason for delay in serving food at restaurant
man killed in Delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के टैगोर गार्डन के काफिला रेस्तरां में मंगलवार रात करीब तीन बजे चाइनीज खाने के ऑर्डर में देरी का कारण जब एक युवक ने स्टाफ से पूछा तो उससे झगड़ा करने लगे। स्टाफ ने फोन मालिक को सूचना दे दी। इसके बाद होटल के मालिक व साथियों ने हरनीत सिंह सचदेवा (29) को लात-घूंसों, डंडों व कबाब बनाने वाली लोहे की सीक से बेहरमी से पीटा। 
विज्ञापन


जख्मी हालत में हरनीत को उसके दो दोस्त नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रेस्तरां मालिक अजय नरूला (55) व बेटे केतन नरूला (24) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरनीत परिवार के साथ चंद्र विहार में रहता था। परिवार में मां के अलावा पत्नी है। वह छोटा-मोटा काम करता था। फिलहाल वह पेंटर का काम कर रहा था। रात करीब तीन बजे हरनीत दो दोस्तों के साथ डी-ब्लॉक स्थित काफिला रेस्तरां में खाना लेने के लिए गया था। रेस्तरां के पीछे केतन फूड के नाम से टेक-अवे काउंटर बना हुआ है। यहां हरनीत ने खाना ऑर्डर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर इंतजार करने के बाद खाना नहीं मिला तो पूछने पर कुछ देर और लगने की बात कही गई। आरोप है कि काफी देर होने पर हरनीत ने सख्ती से पूछा तो स्टाफ बदसलूकी करने लगा। कहासुनी ज्यादा हुई तो स्टाफ ने कॉल कर रेस्तरां के मालिक अजय नरूला व बेटे केतन नरूला को बुला लिया। 

कुछ देर बाद दोनों चार-पांच लोगों के साथ वहां पहुंचे और हरनीत को पीटने लगे। हरनीत के दोस्तों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला हुआ। इस बीच आरोपी लात-घूंसों और डंडों और कबाब बनाने वाली सीक से हरनीत की पिटाई करते रहे। काफी देर पिटाई करने के बाद हरनीत बेहोश हो गया। दोस्त उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां हरनीत को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
 

हरनीत के शरीर पर मिले दर्जनों चोट के निशान
टैगोर गार्डन के काफिला रेस्तरां में मंगलवार रात हरनीत की पीटकर हत्या के बाद पुलिस ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद हरनीत का शव परिवार के हवाले कर दिया। उसके शरीर पर चोट के दर्जनों निशान मिले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अंदरूनी चोट की वजह से मौत हुई है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा। 

 

वहीं, जांच के दौरान पुलिस को पता चला हरनीत के खिलाफ मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस की चार टीमें आरोपी केतन और अजय से पूछताछ कर बाकी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। रेस्तरां से मिली सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पिता-पुत्र हरनीत की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने वहां लगे डीवीआर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने रेस्तरां कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। इनसे पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

खाने की तलाश में सुभाष नगर से आए थे
देर रात को हरनीत स्कूटी से घूमने के निकला था। देर रात 12:30 बजे वह दोस्त प्रीत और भतीजे के पास पहुंचे। प्रीत का भतीजा भी हरनीत का दोस्त है। काफी देर घूमने के बाद प्रीत ने बताया कि टैगोर गार्डन के डी-ब्लॉक में काफिला रेस्तरां में देर रात भी चाइनीज खाना मिल जाएगा। रात तीन बजे तीनों स्कूटी से वहां पहुंचे और विवाद हो गया। 

 

देर रात कैसे खुला था रेस्तरां जांच जारी
देर रात पॉश एरिया में रेस्तरां क्यों खुला था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसकी मदद से इतनी रात को खाना दिया जा रहा था। एक अलग टीम इसकी पड़ताल कर रही है। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed