{"_id":"692db1dfb3fd73ccfd00e984","slug":"man-killed-his-wife-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-114658-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
-जाफराबाद इलाके की घटना, चरित्र पर शक करता था पति
-दोनों की थी दूसरी शादी, कहासुनी होने पर की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान 55 साल के सतीश उर्फ अशोक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है।
उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात दो बजे मौजपुर के बुटिक में उसकी मालकिन बेहोश पड़ी थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस उसे जग प्रवेश अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका (36) का फोन लापता है। पुलिस टीम ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसके पति 55 साल के मौजपुर निवासी सतीश उर्फ अशोक से पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों की दूसरी शादी थी। वह उसके चरित्र पर शक करता था। रात में इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के बाद वहां से भाग गया था।