{"_id":"5d6e1ae88ebc3e939e46ec56","slug":"man-jumps-on-metro-track-commits-suicide-at-noida-sector-61-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या, ब्लू लाइन पर सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या, ब्लू लाइन पर सेवाएं बाधित
Tue, 03 Sep 2019 01:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स मेट्रो ट्रैक पर कूद गया। इस वजह से ब्लू लाइन पर सेवाएं काफी देर तक बाधित रहीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम संचित कुमार है और वह नोएडा सेक्टर-44 में रहता था। पेशे से वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।
हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि संचित ने आत्महत्या क्यों की। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाया गया। तब जाकर मेट्रो की सेवाएं सामान्य हो सकीं।
विज्ञापन